LIVE TVखेलभिवाड़ीराजस्थान

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का उद्घाटन हुआ 

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

 भिवाड़ी के टपूकड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा खेल मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 के तहत नगर पालिका टपूकड़ा में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिजारा विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता टपूकड़ा नगर पालिका चेयरमैन रमेश चंद गर्ग रहे, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद भिवाड़ी सुभाष यादव, टपूकड़ा नगर पालिका उप चेयरमैन बलवंत सिंह, पार्षद अमीलाल, सुरेश पंवार, धीरज, हरदीप सिंह, नीलम गुजराल, मंजू, पार्षद प्रतिनिधि जतिन गर्ग रहे। प्रधानाचार्य संगीता बंसल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत उदबोघन दिया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर व मार्च पास्ट को सलामी देते हुए व मशाल प्रज्वलित कर ओलंपिक खेलों का विधिवत उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि मनोज यादव ने सभी प्रतिभागियों आपसी सामंजस्य व अनुशासित रहते हुए खेल खेलने का संदेश दिया व उनको अग्रिम शुभकामनाएं दी साथ ही तिजारा टपूकड़ा में होने वाले विकास कार्यो के बार

 में बताया। प्राध्यापक शारीरिक शिक्षक ईश्वर सिंह यादव ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 117 टीम भाग ले रही जिनमे 1002 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर टपूकड़ा नगर पालिका एईएन संदीप वर्मा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा प्रधानाचार्या नीलम यादव, समाज सेवी नरेश जांगिड़, मुकेश गुप्ता सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button