ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

भारत विकास परिषद् शाखा नारनौल आनंद उत्सव के तहत बेटी बचाओ की मुहीम में उन परिवारों को सम्मानित करती है जो कन्या जन्म पर खुशियाँ मनाते हैं

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

भारत विकास परिषद् शाखा नारनौल आनंद उत्सव के तहत बेटी बचाओ की मुहीम में उन परिवारों को सम्मानित करती है जो कन्या जन्म पर खुशियाँ मनाते हैं l इसी कड़ी में आज अध्यक्ष राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में मोहल्ला मोती नगर नारनौल निवासी जगदीश चंद्र और माया देवी की पौत्री एवं ज्योति तथा प्रदीप कुमार की बेटी कनिका वर्मा के पैदा होने पर उत्सव आयोजित करने के लिए परिवार को सम्मानित किया गया l इस विषय में जानकारी देते हुए शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि शाखा की टीम में शामिल ने सदस्यों परिवार द्वारा आयोजित समारोह में स्मृति चिन्ह, प्रसंशा पत्र, तुलसी का पौधा और बेटी के लिए उपहार तथा परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट किये l क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा की ‘बेटी हमारे आँगन का महकता फूल है l हमें यह खयाल रखना चाहिए की यह फूल कभी मुरझाये नहीं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि बेटियां सौभाग्य का प्रतीक हैं l बेटी समाज का दोहरा भार उठाती है अत: उसे अधिक संबल और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हमारी बनती है l कन्या के दादा जगदीश चंद्र ने कहा की बेटी के जन्म से पूर्व ही परिवार ने इसे एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय ले लिया था l उनके परिवार में बेटी व बेटा समान महत्व रखते हैं l उपाध्यक्ष हितेंद्र बोहरा ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया है l शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने कहा की जो परिवार कन्याओं के जन्म लेने पर परिवार में खुशियाँ मनाते हैं वास्तव में वो समाज को एक नई दिशा दिखा रहे हैं l ऐसे परिवारों को सम्मानित करते हुए परिषद् गर्व का अनुभव करती है l भीमसेन शर्मा ने कहा की बेटी ईश्वर का अनुपम उपहार है l बेटियाँ ऐसा फल है जो ईश्वर भाग्यवान लोगों को ही देता है l राकेश शर्मा ने कहा कि बेटियां वो फूल होती हैं जो पीढ़ियों तक अपनी महक देती हैं l नवजात बेटी कनिका के नाना धुकल राम ने कहा कि जो लोग बेटी जन्म पर खुशिया मनाते हैं ईश्वर उनके घर खुशियों से भर देता है l बेटी और बेटा पैदा करने मां को एक समान ही कष्ट उठाना पड़ता है फिर यह भेदभाव क्यों किया जाये? इस अवसर पर प्रीति शर्मा, शारदा बोहरा, अजय शर्मा, सतीश सैनी, नाना धुकल राम वर्मा, नानी संतोष देवी, देसराज, कश्मीरी लाल, दीपा, सुनील, रवि, राजू भास्कर और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button