ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

Narnoul News जन-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कई मौहल्ले पिछले 3 दिनों से है, पानी से वंचित

उनके द्वारा खोदा गया गड्ढा दे रहा है हादसों को निमंत्रण

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

             *जन-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कई मौहल्ले पिछले 3 दिनों से है, पानी से वंचित….उनके द्वारा खोदा गया गड्ढा दे रहा है हादसों को निमंत्रण*

   ‌ ‌ नारनौल के किला रोड की है। जहां पर पिछले 2 महीने से सीवर का ओवरफ्लो पानी सड़कों पर गंदा बह रहा था। 1 महीने के बाद जन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं रेंगी, तब उन्होंने 3 दिन पहले इस गड्ढे की खुदाई की। जिसके कारण आसपास के 3 मौहल्लों की पानी की सप्लाई बंद है। पिछले 3 दिनों से इस गड्ढे पर कोई काम भी नहीं चल रहा है, यानी कि इसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। रात के समय कोई भी पशु या वाहन या कोई भी पैदल चलता हुआ व्यक्ति इस गड्ढे में गिर कर घायल हो सकता है, और उसकी जान भी जा सकती है। परंतु जन स्वास्थ्य विभाग ऐसा लगता है जैसे मानो वह कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।

           *मेरी सोशल मीडिया ग्रुप से माध्यम से विभाग के अधिकारियों व जिला उपायुक्त से विनम्र आग्रह है कि इस गड्ढे को तुरंत भरा जाए और पानी की सप्लाई पहले की तरह दुरुस्त कराई जाए ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके और कोई हादसा यहां ना हो।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button