दुल्हन का लिबास और मुंह पर मास्क… पाकिस्तान में नसरुल्लाह संग नए अवतार में दिखी अंजू

संवाददाता अरुण शर्मा 9887778826
अलवर
Anchor :- भारत की अंजू का नया अवतार सामने आया है। इसमें अंजू वेडिंग ड्रेस में दिख रही है, साथ ही मुंह पर मास्क लगा रखा है। इस अवतार के सामने आने के साथ ही अंजू के शादी न करना का दावा भी झूठा साबित हो गया।
अपने पति और दो बच्चों को छोड़ अपने फेसबुकिया प्यार से मिलने पाकिस्तान गई भारत की अंजू का नया अवतार सामने आया है। इसमें अंजू वेडिंग ड्रेस में दिख रही है, साथ ही मुंह पर मास्क लगा रखा है। इस अवतार के सामने आने के साथ ही अंजू के शादी न करना का दावा भी झूठा साबित हो गया। जिसमें वह और नसरुल्लाह लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि इससे पहले भी अंजू के कई वीडियो और तस्वीरों से उनकी पोल खुल चुकी है। कभी एक वीडियो mai दोनों का प्री वेडिंग शूट सामने आता है तो कभी दोनों कोर्ट रूप से निकाह करके बाहर आते दिखते हैं। कभी हाथों में हाथ डाले उनकी तस्वीर वायरल होती है तो तभी कुछ ….
अंजू का जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है। अंजू ने बुर्का तो नहीं पहना लेकिन, मुंह पर मास्क जरूर लगाया है। उसके बगल में नसरुल्लाह बैठा है। उसने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स अंजू और नसरुल्लाह की इस ड्रेस को खैबर पख्तूनख्वा का पारंपरिक लिबास कह रहे हैं, जो अक्सर शादी के वक्त पहना जाता है। वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों स्टेज पर अन्य लोगों के साथ बैठे हुए हैं। लोग उनके साथ तस्वीरें खींच रहे हैं।
एक तरफ अंजू की बुर्का और नसरुल्लाह संग रोमांस करती तस्वीरें सामने आ रही हैं तो दूसरी ओर अंजू अभी भी मानने को तैयार नहीं है कि उसने शादी कर ली है और अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। अंजू का कहना है कि उसने अपना धर्म नहीं बदला है। जबकि, मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि अंजू पाकिस्तान में नसरुल्लाह संग शादी रचाने के बाद फातिमा बन गई है। फातिमा बनी अंजू पर पाकिस्तान में लोग जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने फातिमा को 50 हजार का चेक और एक मकान गिफ्ट किया।
उधर, अंजू पर भारत में रह रहे अपने पति अरविंद को धमकाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि अंजू ने फोन करके अरविंद के साथ गाली-गलौज की है। अंजू ने अरविंद से कहा, “तू मीडिया के कहने पर नाच रहा है। सिर्फ मेरे बारे में क्यों बोल रहा है, अपने बारे में भी बता । मैं तेरे और तेरे परिवार के साथ नहीं रहना चाहती हूं। अब मैं जब भारत आऊंगी तो अपने बच्चों को लेकर भी वापस आ जाऊंगी, देखती हूं तू क्या करता है?”
अंजू और नसरुल्लाह की सोशल मीडिया पर जुगलबंदी लगातार देखने को मिल रही है। कभी दोनों हाथों पर हाथ लिए सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं और कभी रोमांटिक तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंजू की तस्वीरें बता रही हैं कि वह पाकिस्तान में काफी खुश है, जबकि, भारत में उसके परिवारवाले काफी परेशान हैं। अंजू के पिता ने साफ शब्दों में कहा है कि वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। इससे पहले अंजू के पिता ने दावा किया था कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Subscribe to my channel


