विवेक बंसल जी ने सैंकड़ों कांग्रेसजनों के साथ भयंकर महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
@इन दिनों खाद्य पदार्थों की भारी महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़दी है, सब्जियों, दालों व खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही हैं, आसमान छूती इस भयंकर महंगाई की स्थिति को लेकर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल जी ने सैंकड़ों कांग्रेसजनों के साथ भारी विरोध प्रदर्शन किया I कांग्रेसजन जुलुस के रूप में महंगाई विरोधी भारी नारेबाज़ी करते हुए मैरिस रोड से अमीर निशां स्थित बैंक ऑफ़ बड़ोदा पर पहुंचे I यहाँ कांग्रेसजनों और नागरिकों ने महंगी सब्जी और दालें खरीदने के लिए बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ोदा का दिए I इसके बाद विवेक बंसल जी ने कांग्रेसजनों के साथ अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ोदा को भी दिया I इस अवसर पर वहां उपस्थित कांग्रेसजनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए विवेक बंसल जी ने कहा कि आज टमाटर हो या अन्य सब्ज़ियाँ हों या दालें, मसाले, और खाद्य तेलों में महंगाई अपने चरम पर है जिसके चलते आम जनता को भरपूर भोजन भी उपलब्ध नहीं है और उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है I सरकार इस स्थिति पर एकदम गंभीर नहीं है ऐसा इसलिए है कि इन खाद्य पदार्थों का थोक व् खुदरा व्यापार अधिकांशतह उन लोगों के हाथों में है जो भाजपा के कट्टर समर्थक हैं इसीलिए भाजपा सरकारें उन जमाखोरों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है I किसी भी चीज़ के दाम बढ़ने से उसका लाभ किसान को नहीं मिलता है और उपभोक्ता से फ्री लूट होती है ये स्थिति असहनीय है इसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी I

Subscribe to my channel


