अटेली विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
कनीना 28जूलाई
अटेली विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कनीना हेलीपैड पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया स्वागत
बोले मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम की महेंद्रगढ़ की जनता को प्रदेश की जनता कर रही है सराहना
कनीना, महेंद्रगढ़, 28 जुलाई: पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के लिए कनीना मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कनीना कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचने पर पगड़ी पहना व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल, नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम पहले कर चुके हैं आज भी अटेली विधानसभा क्षेत्र के कस्बा कनीना,अटेली सुन्दरह में जनसंवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे व सरकार का फीडबैक लेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम की महेंद्रगढ़ की जनता के साथ-साथ पूरी प्रदेश की जनता सराहना कर रही है।
Subscribe to my channel


