LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

वेदप्रचार मंडल ने विजय दिवस के उपलक्ष में किया यज्ञ

माधव छात्रावास में शहीदों को किया नमन। # कारगिल शहीदों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

महेंद्रगढ़ 26जुलाई

 

आज प्रातःकाल की बेला में यादव सभा महेंद्रगढ़ के परिसर में स्थित पुस्तकालय भवन के दूसरे तल पर संचालित माधव छात्रावास (हॉस्टल) में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में वेद प्रचार मंडल, महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉo प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें वेद प्रचार मंडल के कानूनी सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर सिंह यादव ने यज्ञ ब्रह्मा की भूमिका निभाई और यज्ञ पुरोहित के रूप में यादव सभा महेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आर्य रहे जिन्होंने वैदिक विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया तथा शहीदों की याद में आयोजित इस अनुपम यज्ञ में हरियाणा युवा यादव महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भगड़ाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डॉo प्रेमराज आर्य ने बताया कि 26 जुलाई का दिन पूरे देश में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1999 में जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्ध हुआ था जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और दुश्मनों के छक्के छुड़ाए। उन्होंने माधव हॉस्टल में लड़के-लड़कियों की अलग-अलग रहने, खाने सहित तमाम व्यस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।

अधिवक्ता धर्मवीर यादव ने बताया कि इस दिन कारगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है। उन जवानों के शौर्य की गाथा आज भी हमें गर्व महसूस करवाती है। उन्होंने माधव हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बहुत ही कम दरों पर बाहर के विद्यार्थियों को सुलभ स्थान और भोजन की व्यवस्था को देखकर छात्रावास प्रबंधन समिति की प्रसंशा की।

अंत में अनिल भगड़ाना ने बताया कि इस दिन देश के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़ कर दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहरा कर भारत को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर जीत दिलाई थी। उन्होंने माधव छात्रावास को इस अनुपम उपलब्धि वाले दिन यज्ञ के रूप में चुनने पर डॉo प्रेमराज यादव, बाबू धर्मवीर यादव और भूपेंद्र आर्य सहित वेदप्रचार मंडल के समस्त टीम का धन्यवाद किया और सभी को हॉस्टल की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी करवाया।

वेद प्रचार मंडल, महेंद्रगढ़ के सदस्यों व माधव छात्रावास के स्टॉफ और बालक-बालिकाओं ने युद्ध में शहीद साहसी सपूतों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया। शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की तथा 2 मिनट के मौन धारण के बाद शांतिपाठ से यज्ञ संपन्न हुआ।

इस मौके पर विजय सिंह, वेद प्रचार मंडल के कोषाध्यक्ष कप्तान सुरेंद्र पाल आर्य, वीर सिंह आर्य उपमंत्री मेघनवास, हवा सिंह यादव, विजय यादव, अनिता यादव, दक्ष यादव भगड़ाना, आशीष गोयल, रविन्द्र पालड़ी और छात्रावास में रहने वाले हरियाणा सहित दूसरे प्रदेशों के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button