
भिवाड़ी अलवर संवाददाता अरुण शर्मा शर्मा 9887778826
राजस्थान के जिला अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान अपने बॉय फ्रेंड के पास पहुंची अंजू इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद वह अंजू से फातिमा बन गई। समाचार एजेंसी पीटी आई ने यह दावा किया है कि 34 साल कि अंजू पाकिस्तान मे अपने 29 साल के बॉय फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ रह रही थी। 2019 मे फेसबुक पर दोनो कि दोस्ती हुई थी। समाचार एजेंसी पीटी आई के मुताबिक दोनो ने पेशावर के लोकल कोर्ट मे शादी की है। मोहर्रर सिटी पुलिस के सीनियर अधिकारी के हवाले से पीटी आई ने दावा किया है कि अंजू और नसरुल्लाह के बीच निकाह हो गया है। वे दोनो डीर बाला कि कोर्ट मे पहुंचे थे।उनके साथ कुछ पुलिस अफसर,वकील और नसरुल्लाह के परिवार के सदस्य भी साथ थे। पीटी आइ ने नाला कंड डिवीज़न के डी आई जी नासीर सती के हवाले से कहा कि दोनो के बीच निकाह हो चुका है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा मे एक घर मे शिफ्ट किया गया है। पिछले दिनों पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब भारत से पाकिस्तान गई अंजू कि लव स्टोरी चर्चा मे है। सेमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने नोएडा आ है। तो अंजू अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने राजस्थान के जिला अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई। इस समय वह पाकिस्तान के दीर बाला मे नसरुल्लाह के घर मे रह रही है। सीमा हैदर ने भारत पहुंचने कि जो कहानी सुनाई है। पुलिस से लेकर आई बी अब तक उसकी परते नही खोल पाई है। सीमा और अंजू की कहानियों मे जो सबसे बड़ी समानता वो है परत दर परत झूठ। जब हमारे संवाददाता ने अंजू की कहानियों को खंगालना शुरु किया तो पता चला कि दोनो ही मामलों मे सीमा पार करने के लिए कई झूठ बोले गये। सीमा और अंजू की कहानी मे जो सबसे बड़ा अंतर है वो ये है कि अंजी वीज़ा लेकर कानूनी तरीके से पाकिस्तान गई है। इसके लिए उसे दो साल इंतज़ार भी करना पड़ा।अब सिल सिलेवार हमारे संवाददाता की पड़ताल मे देखिये सात झूठी सूचनाएं जो अंजू ने घर परिवार और ऑफिस मे बताई थी। अंजू 20 जुलाई को घर से निकली तो पति ने पूछा कहाँ जा रही हो तो जबाब मिला जयपुर यह पहला झूठ था। वह जयपुर नही बल्कि दिल्ली जा रही थी। पति का दूसरा सवाल जयपुर मे किया काम है जबाब मिला सहेली से मिलने कि बात कह कर अंजू दिल्ली के लिए निकली। उसका पति अरविन्द यही कह रहा है कि मेरी पत्नी मुझे झूठ बोल कर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई। 22 जुलाई तक उसकी पत्नी व्हाट्सअप पर बात करती रही। लेकिन उसे भनक नही लगने है कि वह कहाँ है। अंजू पाकिस्तान पहुंच चुकी थी। परिवार समेत किसी को कानो कान खबर नही थी। इसी बीच मीडिया मे खबर आई कि राजस्थान कि एक महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। यह अंजू ही थी।जब भिवाड़ी मे अंजू के पति अरविन्द को इसका पता चला तो उसने व्हाट्सअप पर कॉल किया। उसने अंजू से पूछा तुम कहाँ हो। जबाब मिला लाहौर हुँ अपनी सहेली के पास अंजू ने यहां दो झूठ बोले। पहला कि लाहौर हुँ। दूसरा कि सहेली के घर हुँ। जबकि 22 जुलाई को ही नसरुल्लाह उसे पाकिस्तान मे खेबर पख्तूनख्वा के जिला दीर बाला मे अपने घर ले गया था। अंजू भिवाड़ी मे एक निजी कंपनी
मे डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करती थी। उसे नौकरी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये मिली। छुट्टी का आवेदन भी वह प्लेसमेंट एजेंसी को ही देती थी। पाकिस्तान जाने के लिए उसे छुट्टी की जरूरत थी। वह अच्छी तरह जानती थी की शी कारण बताने पर उसे दिक्कत आ सकती है।इसलिए उसने छुट्टी के लिए भी झूठ बोला। उसने कहा कि उसे बहन से मिलने गोवा जाना है। इसके लिए प्लेसमेंट एजेंसी के मैनेज़र अशोक चौधरी ने बताया कि पिछले साल जून मे प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये अंजू का प्लसमेंट हुआ था उसने 14 जुलाई को गोवा जाने की बात कह कर के 10 दिन की छुट्टी ली थी। इस हिसाब से उसे 24 जुलाई को वापस आ जाना था। लेकिन वो नही आई। अंजू कि बहन गोवा मे रियल एस्टेट का काम करती है। उसने साल भर पहले बेंगलौर के व्यवसायी से लव मैरिज़ की है। अंजू के पति ने रविवार देर रात व्हाट्सअप पर बात की इस दौरान दोनो ने एक दूसरे का हालचाल पूछा। इस्के बाद् अर्विन्द् ने पुछा तुम्हारा भिवाड़ी आने का किया प्लान है। इस पर अंजू ने पति को सलाह दी कि मिडिया से दूर रहना। और कुछ मत कहना मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जायेगी। जब उसके पति ने पूछा कि मीडिया मे यह सब किया चल रहा है। तुम वहाँ शादी कर रही हो। इस पर अंजू का जबाब था ऐसा कुछ नही है। मिडिया रिपोर्ट कि माने तो अपने पति को शादी से इंकार करने वाली अंजू ने रविवार को पाकिस्तान मे स्थानीय पत्रकारो को बताया कि वो नसरुल्लाह से प्यार करती है। अंजू ने बताया कि पहले उनकी बातचीत फेस बुक पर हुई थी। उनकी दोस्ती गहरे प्यार मे बदल है। जिसके बाद उसने अपना देश छोड़ कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया। वे एक दूसरे से प्यार करते है। और शादी करना चाहते है। मिडिया सूत्रों के मुताबिक नसरूलाह और अंजू दोनो ने पाकिस्तान पुलिस को बताया कि वे एक दूसरे को प्यार करते है और शादी करना चाहते है। इसलिए वो पाकिस्तान मे मिलने आई है। वही अंजू ने खुद को पुलिस को धर्म धर्म से ताल्लुक रखने वाली तलाक शुदा महिला बताया। अब देखे वाली बात यह है कि अंजू अब कब तक भिवाड़ी अपने बच्चो से मिलने आती है हालानकी उसको 20 अगस्त तक पाकिस्तान मे रहने का विजा है। वह कानी टूर पर रह सकती है। अगर उसको भारत आना है तो अंजू को 20 अगस्त से पहले पहले पाकिस्तान छोड़ना होगा।

Subscribe to my channel


