LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

रोटरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान 

 

कल शाम एक निजी होटल में रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ l दीप प्रज्वलन एवं ईश् वंदना के बाद मुख्य अतिथि होंडा कार इन्डिया के सह चेयरमैन श्री रबीन्द्र सिंह जी एवं शपथ ग्रहण अधिकारी आगामी वर्ष के प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव गेस्ट ऑफ आनर सहायक प्रांतपाल रोटे योगेश जैन एवं PDG रोटे हरीश गौड़ ने रोटरी की महत्ता बताई एवं आशीर्वाद दिया lनये सदस्यों को चार्टर अध्यक्ष रोटे आर सी जैन ने सदस्यता की शपथ दिलायी l गत वर्ष के अध्यक्ष रोटे सरजीत यादव ने अपनी कार्यक्रमो की रिपोर्ट पेश की फिर इस वर्ष के अध्यक्ष रोटे परवीन लांबा एवं भिवाड़ी कल्ब द्वारा नव गठित रोटरी कल्ब ऑफ नीमराना के अध्यक्ष रोटे सोनू चौधरी ने प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव जी ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की lइसके साथ कलबों के सचिव रोटे वीना यादव व संदीप जोशी और कोषाध्यक्ष रोटे खेम गुप्ता एवं नवीन गोयल तथा दोनों कल्ब की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने शपथ ली l भिवाड़ी कल्ब में जुड़े 4 नये सदस्यों को शपथ के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने वर्ष भर की रूपरेखा बताई l कल्ब निर्देशिका का विमोचन मुख्य सम्पादक रोटे विनय अग्रवाल के साथ मनचासीन अतिथियों द्वारा किया गया l सभी अतिथियों के आशिर्वाद के बाद पूर्व अध्यक्ष रोटे सरजीत यादव ने सदस्यों, पत्रकार सहयोगियों को आभार प्रदान किया l कार्यक्रम का संयोजिका श्रीमति अर्चना नाकरा ने अपनी मधुर वाणी में बहुत सुनियोजित तरीके से किया l अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ नीरज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये राष्ट्रगान से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की l कार्यक्रम में सभी पूर्व अध्यक्ष रोटे राम प्रकाश, हरीराम शर्मा,ओ पी अग्रवाल, एल एन शर्मा,एस पी सिंह,पी के गुप्ता भारत भूषण बंसल,मुकेश बंसल, संजय नाकरा,आगामी अध्यक्ष डॉ नीरज झालानी, रोटे राजेश अग्रवाल मोहन गुप्ता, आर के भारद्वाज,सुनील यादव,डॉ राकेश सोनी, डॉ राजेश यादव, डॉ राजेश चौधरी, सुरेंद्र यादव दिनेश गोयल, विपिन चौधरी, अनुपम शुक्ला, अरुण त्यागी विवेक जिंदल हरीश पालीवाल नरेंद्र गोयल अशोक मित्तल सभी सदस्यों ने एवं अन्य संस्थाओ की कार्यकारिणी ने परिवार सहित भाग लिया आदि लोगों ने भाग लिया l

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button