LIVE TVअलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नौरंगाबाद में हुआ विशाल भंडारा

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

*तिजारा-* तिजारा के ग्राम नौरंगाबाद में ग्रामीणों के द्वारा शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन एवं रागनी कंपटीशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिजारा विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव ने की। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक यादव ने लोगों को मंच से संबोधित किया। अपने सम्बोधन में विधायक ने समाज में फैल रही कुरुतियों को समाप्त कर, नए आयाम स्थापित करने की बात कही, साथ ही बालिका शिक्षा को अधिक बढ़ावा देने की बात भी रखी। इस दौरान स्थानीय सरपंच रामनिवास यादव, सरपंच रतिराम, विक्रम, दिनेश खामरा, तिजारा मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, पार्षद योगेश सैनी, लालसिंह वीडियो, धन्नराम पंच, समयसिह, अभयसिंह, नरेश, बस्तीराम, महेंद्र, प्रताप, प्रिंश, अजय, अनूप, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button