शेखपुर अहीर थाना अंतर्गत ऑनलाईन ठगी करने वाली गैंग का तीसरा मुल्जिम वनीश खाँन गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
* OLX पर ऑनसाईन बिक्री व विडियो कॉलिंग / चैटिंग से फर्जी तरीके
से अश्लील विडियो बनाकर ऑनलाईन ठगी करने वाली गैंग का फरार
मुल्जिम वनीश गिरफ्तार |
* ऑनलाईन ठगी की राशी को कमीशन पर निकालने वाली गैंग के
मुख्य सरगना मनीष खान का करीबी साथी है मुल्जिम वनीश ।
* मुल्जिम वनीश खाँन दिनांक 18.07.2023 को नवीनगर बांध के पास
पुलिस की दबिश पर मौके से हो गया था फरार कार्यवाही का विवरण –
प्रकरण हाजा मे श्री हरदायल सिंह थानाधिकारी थाना शेखपुर अहीर द्वारा
त्वरित रूप से एक टीम का गठन कर OLX पर फर्जी तरीके से बैचान व
विडियो कॉलिंग कर फर्जी तरीके से अश्लील विडियो बनाकर ऑनलाईन ठगी
करने वाली गैंग के फरार मुल्जिम वनीश खाँन निवासी शेखपुर अहीर, शाहरुक
निवासी जखोपुर व एक अन्य की सरगरमी से तलाश की गई । दिनांक
18.07.2023 को मौके से फरार उक्त मुल्जिम पुलिस से बचते हुए भागे फिर
रहे थे । कल दिनांक 20.07.2023 को सायंकालीन समय थाना शेखपुर अहीर
की गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर गैंग के मुख्य सरगना
मनीष खाँन के अहम साथी वनीश खाँन पुत्र श्री कुर्शीद जाति मेव निवासी
शेखपुर अहीर थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी को अभनपुर मोड के पास से
दबोचने में कामयाबी हासिल की गई । उक्त सभी मुलजिमान गैंग बनाकर
लोगो से ऑनलाईन ठगी की वारदात करते है तथा मुल्जिमान से अन्य भी
वारदात खुलने की सम्भावना है ।
• गिरफ्तार मुलजिम के नाम पता –
1 – वनीश खाँ पुत्र श्री कुर्शीद जाति मेव उम्र 23 साल निवासी शेखपुर अहीर थाना
शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
टीम के सदस्य –
1. श्री हरदयाल सिंह उ0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
2. श्री नरेश कुमार हैड कानि नं. 73 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
3. श्री रामगौपाल हैड कानि० 256 पुलिस थाना शेखपुर अहीर जिला भिवाडी
4. श्री रामनिवास कानि नं. 489 पुलिस थाना शेखपुर अहीर पुलिस जिला भिवाडी
5. श्री महबुब कानि नं. 428 पुलिस थाना शेखपुर अहीर पुलिस जिला भिवाडी
6. श्री निजामुदीन कानि नं. 322 पुलिस थाना शेखपुर अहीर पुलिस जिला भिवाडी
7. श्री संदीप कानि0 818 पुलिस थाना शेखपुर अहीर पुलिस जिला भिवाडी
Subscribe to my channel


