
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद भिवाड़ी, नगरपालिका टपूकड़ा, व नगर पालिका तिजारा में सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा बनने वाली सड़को का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 94/23-24 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण नवीनीकरण एवं सीसी सड़क के कार्यों का तिजारा विकास पथ पर अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यक्रम में तिजारा विधायक संदीप यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भिवाड़ी नगर परिषद में 10 करोड़ रुपये की लागत से 12.04 किलोमीटर सड़क, नगर पालिका टपूकड़ा में 3 करोड़ रुपये की लागत से 03.04 किलोमीटर एवं नगर पालिका तिजारा में 6 करोड़ रुपये की लागत से 8.4 किलोमीटर सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर पालिका तिजारा चेयरमैन झब्बूराम सैनी, तिजारा पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता मुस्ताक खान, पार्षद अनिल सैनी, योगेश सैनी, विनोद यादव, सुरेन्द्र जोशी, पार्षद प्रतिनिधि गुल्लू यादव, बिशम्बर सैनी, प्रवीण यादव सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


