LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

विधायक ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में भाग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा विधायक संदीप यादव ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न ग्रामों के मंदिरों में महादेव जी के मंदिर पर आयोजित भंडारे कार्यक्रमों में भाग लिया एवं माथा टेक मन्नत मांगी व महादेव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक यादव ने दीवान चौक तिजारा, अस्लीमपुर व हिंगवाहेड़ा के कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही विधायक संदीप यादव ने बीबीरानी माता के मंदिर में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रमुख द्वारा आयोजित भंडारे में पहुँचकर प्रसाद लिया व माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, तिजारा चेयरमैन झब्बूराम सैनी, सरपंच पृथ्वी सिंह, माडूराम यादव, पूर्व सरपंच नरेश यादव, विक्रम यादव, संदीप ओला, पार्षद योगेश सैनी, गुल्लू यादव, दीपक यादव, ज्ञान जाट, राजेन्द्र चौधरी सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button