LIVE TVउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत

संवाददाता मोनू शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुरा:- थाना क्षेत्र के गाँव कूसेपुरा निवासी चंद्रशेखर पुत्र बलिराज दोहरे शनिवार को सुबह अपने घर से भैसों को चराने के लिए पहूज नदी के किनारे गया हुआ था। दोपहर 2 बजे के लगभग हुई बिजली कड़कने से साथ हुई वर्षा में चंद्रशेखर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतो में जानवरों को चरा रहे चरवाहों ने इसकी सूचना गाँव मे दी। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुँचकर मृतक चंद्रशेखर को अस्पताल लाये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

इनसेट

 

थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हानपुरा निवासी विश्राम सिंह निषाद की सबसे बड़ी पुत्री प्रभादेवी 25 वर्ष वर्षा के दौरान घर की छत पर बनी झोपड़ी में लेटी हुई थी। तभी अचानक तेजी तड़की हुई बिजली मकान की छत पर बनी झोपड़ी पर गिर गई। झोपड़ी के अन्दर चारपाई पर लेटी प्रभादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। स्वजनों द्वारा मृतिका को रामपुरा अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका अपने पिता की 7 संतानों में सबसे बड़ी लड़की थी। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। 

     थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण ने कहा कि थाना क्षेत्र के दो गाँवो में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौते हुई हैं। जिसमे दोनों गाँवो में पुलिस पहुँच गई हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button