LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

दहेज विरोधी मिशन संस्था का भोजावास में कार्यक्रम आयोजित

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावाओं को किया गया सम्मानित -लोगों ने स्वास्थ्य जांच कैंप में उठाया लाभ -लोगों को दिलाई दहेज नही लेने की ली शपथ 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

न्यूज सिहमा।13जूलाई

 दहेज विरोधी मिशन संस्था गोमला द्वारा गुरुवार को गांव भोजावास के डा अंबेडकर भवन में अपना 5वा स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित आयोजित किया। विनोद एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि आचार्य यशदेव, विशिष्ठ अतिथि ठाकुर अतरलाल, रामेश्वर दयाल प्रधान, दयानंद शर्मा, ब्रह्मदेव आर्य, कैप्टन बलबीर सिंह रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा ने दहेज विरोधी मिशन की शपथ दिलाई और लोगों को दहेज के दुषपरिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बिना दहेज शादी करने वाले जोड़ों को, यूपीएससी, जेईई, नीट व 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में अच्छा कार्य करने वाले लोगो को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, घनश्याम शर्मा, सत्यवीर गिरदावर, एडवोकेट हेमंत शर्मा, ओमप्रकाश, हरद्वारीलाल, दयानंद नंबरदार गोमली ने संबोधित किया। कार्यक्रम में उजाला सिगनेश हॉस्पिटल की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर एडवोकेट विनोद कुमार, कृष्ण बेवल, रजनीश वाल्मीकि, हेमलता तंवर, बीना देवी, ओमप्रकाश, हंसराज, सतीश शर्मा अटाली सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button