अमर सिंह पार्षद वार्ड नंबर 22 की शिकायत कि उसके वार्ड में नालों पर ठेकेदार द्वारा डाले गए चौके घटिया सामग्री के थे जोकि टूट गए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*अमर सिंह पार्षद वार्ड नंबर 22 की शिकायत कि उसके वार्ड में नालों पर ठेकेदार द्वारा डाले गए चौके घटिया सामग्री के थे जोकि टूट गए*
नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन एवं कार्यकारी अधिकारी से आग्रह है कि मेरे वार्ड नंबर 22 में खटीकान चौक पर राजू सोनी ठेकेदार व बहादुर चौहान के मकान के पास नाली पर राहुल ठेकेदार द्वारा दो बार चौके डाले गए हैं, परंतु दोनों ही बार घटिया सामग्री गलत तरीके से डालने पर आज भी इस नाले का बुरा हाल है। मेन रास्ता होने के कारण रास्ता पूरी तरीके से बंद हो गया है इस बारे मैंने प्रधान जी को और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों और जेई को बार-बार कहा, परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया।
*नगर परिषद में कोई भी अधिकारी काम को देखने के लिए नहीं जाता। जैसा ठेकेदार ने डाल दिया वही मान लिया जाता है। क्योंकि नगर परिषद में 40% के लगभग कमीशन का खेल चल रहा है। चाहे कोई ठेकेदार कैसी ही सामग्री डाले, कोई देखने वाला नहीं है।*
मेरी प्रधान जी और नगर परिषद के अधिकारियों से अनुरोध है, कृपया इस नाले पर अच्छे तरीके से सैलेब डलवाया जाए और इस रास्ते को बनवाकर दोबारा खोला जाए, ताकि गली के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
*धन्यवाद!*
*भाई अमर सिंह नगर पार्षद वार्ड नंबर 22, नारनौल।*

Subscribe to my channel


