कैलिया थाना अध्यक्ष ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

संवाददाता मोनू शर्मा,
केलिया जालौन, कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल निर्देशन में तथा कैलिया थाना अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में संदिग्ध वाहन चेकिंग व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में स्थित इंडस टावर से अज्ञात अभियुक्तों द्वारा बैटरी चोरी की गई थी जिसकी शिकायत पर थाना कैलिया में अपराध संख्या 57/2023 धारा 379 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया जिसमें अरबाज राईन पुत्र अबमेरी राईन निवासी मोहल्ला मालवीय नगर थाना कोच जिला जालौन तथा मनुआ उर्फ अनीश पुत्र अब्दुल गफूर निवासी मालवीय नगर कोच जिला जालौन को थाना अध्यक्ष केलिआ ने मय पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम भिटारी जिओ पावर से 3 बैटरी चोरी तथा एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के खिलाफ विविध कार्रवाई की गई जिसमें थाना कैलिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार करने के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा दी गयी बाईट ।
Subscribe to my channel


