अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

माधौगढ़ पुलिस ने एसओजी,सर्विलांस टीम द्वारा चोरी के माल सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन 

 

उरई(जालौन)।थाना कोतवाली माधौगढ़ पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को एक अन्य अभियुक्त के साथ गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात, 2 अदद अवैध असलहा मय कारतूस की बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।
बताया गया है कि ग्राम सिहारी थाना माधौगढ़ निवासी अखिलेश कुमार पुत्र राधेश्याम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा मकान के दरवाजे की कुण्डी व जंजीर काट कर चोर लाखों रुपये का सोने-चांदी के जेवरात व नकदी आदि माल चुरा ले गए।घटना की रिपोर्ट माधौगढ़ पुलिस द्वारा व
धारा 457/380 के तहत दर्ज कर जांच टीमें गठित की गई।जिसमें माधौगढ़ थाने की पुलिस व एस ओजी टीम, सर्विलांस टीम आदि को सौंपी गई।जिन्होंने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।
माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि उपरोक्त चोरी करने वालों में मुहल्ला द्वारिका पुरी कस्बा व जनपद भिण्ड(म.प्र.)निवासी मुबारक खान पुत्र सोहराब खान, कस्बा व थाना असवार जनपद भिण्ड निवासी भूरे खां व इदरीश खां पुत्रगण सहजाद खां,मुहल्ला पहवान वाड़ा कस्बा व कोतवाली जालौन निवासी दिनेश सोनी पुत्र स्व.राजनरायन सोनी आदि को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button