देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अजित पवार ने ली महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, महाराष्ट्र को मिले 2 उप मुख्यमंत्री,

 

महाराष्ट्र संवाददाता सचिन एलिंजे: अजित पवार ने आज राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथविधी कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजित पवार के शपथ ग्रहण से राज्य में नया राजनीतिक समीकरण बन गया है. राज्य में एनसीपी, शिंदे गट और बीजेपी के बीच गठबंधन है. अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद महागठबंधन की ताकत बढ़ गई है.राज्यपाल रमेश बैस ने अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके बाद छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल. हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोडे और अनिल पाटिल ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है। आज कुल 9 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इन सभी मंत्रियों का मंत्री पद शाम या कल तक बांट दिया जाएगा.
*पवार का कोई समर्थन नहीं है*

इस बीच शरद पवार ने साफ किया है कि अजित पवार के शपथ ग्रहण से एनसीपी का कोई लेना-देना नहीं है. अजित पवार की बगावत के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिक गई है कि शरद पवार क्या फैसला लेते हैं. ठाकरे समूह के नेता संजय राउत ने शरद पवार से बातचीत की. इसका इस विद्रोह से कोई लेना-देना नहीं है.’ राऊत ने ट्वीट किया कि शरद पवार ने राऊत से कहा कि वह मजबूत हैं

SACHIN SUDHAKAR ALINJE

Related Articles

Back to top button