अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़
Jalaun crime News रामपुरा पुलिस द्वारा ट्रक से कुचल कर हत्या करने के आरोप में एक वांछित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
उरई(जालौन)।थाना रामपुरा पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त बाबू पुत्र राजाराम निषाद निवासी ग्राम कंजौसा थाना रामपुरा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर धारा 302/120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बताया गया है कि ग्राम कंजौसा थाना रामपुरा निवासी रमेशचंद्र पुत्र महादेव ने थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए धारा 302/120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 जून को गांव के ही लाल जी व बाबू निषाद द्वारा मेरे पुत्र अरविन्द (35) की योजना व षड़यंत्र करके ट्रक से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।जिसमें लालजी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है । बाबू फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। तभी मुखबिर की सूचना मिलने पर उसे दबोचा लिया गया।
Subscribe to my channel


