LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा
आई आई टी में चयनित बेटी आरजू ने किया महेंद्रगढ़ का नाम रोशन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
आई आई टी में चयनित बेटी आरजू ने किया महेंद्रगढ़ का नाम रोशन
आरजू ने पास की JEE ADVANCED की प्रवेश परीक्षा: मित्रपुरा निवासी आरजू पुत्री सुनील कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा JEE में 1105 रैंक लेकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। आरजू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दादी व खेतानाथ महाराज की कृपा को दिया है।
आरजू इससे पहले NEET की परीक्षा में भी 582 अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वो अपनी उम्र की लड़कियों के एक प्रेरणा स्रोत है। इससे पहले वह NTSE, NDA, KVPY जैसी परीक्षाएं भी वह पास कर चुकी है। उसने अपनी शिक्षा RPS School नारनौल से पूर्ण की है। उसके पापा RPS School में उप प्राचार्य के तौर पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि अपने दृढ निश्चय और लक्ष्य को ध्यान में रखकर अगर मेहनत की जाए तो कुछ भी असंभव नहीं है।उसने इसके लिए अपने गुरुजनों को भी श्रेय दिया है। उसने बताया कि पढाई के साथ -2 उसे MARVEL की फिल्में देखना भी पसंद है। अपने खाली Time में उसने किताबें भी खूब पढ़ी हैं। उसने अपने दादा श्री कैलाश चंद , दादी सुरजीत कौर, मम्मी ललिता, चाचा सुशील, छोटी बहन harshita,भाई harsh को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने उसे आगे बढ़ने के प्रेरित किया I उसके चाचा vipur जो Netherlands में है,उसे engineering में जाने के लिए प्रेरित कियाI


Subscribe to my channel


