बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा ने किशोरियों को वितरित किए 111 सेनेटरी नैपकिन, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में अपेक्स द्वारा घोषित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय में निवासरत 107 बालिकाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में वार्डन श्रीमती विजया कुमारी ने 13 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की किशोरियों को हार्मोनल परिवर्तन, मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र की ओर से 111 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए, जिससे बालिकाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम के दौरान वार्डन के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक सेवा एवं बालिकाओं के हित में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

केंद्र के चेयरपर्सन अशोक कुमार चौपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि “महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदना, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का विस्तार करना है।”

वहीं, केंद्र के सचिव सुरेश कुमार गोठी ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज में संगठन की पहचान को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की। संस्था ने घोषणा की कि महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के वीर सदस्यों द्वारा राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में लगातार 30 दिनों तक निःशुल्क भोजन सेवा संचालित की जाएगी। इसके अलावा समाजहित में अनेक अन्य सेवा कार्य भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर संस्थापक पवन नाहटा, प्रेसिडेंट अशोक कुमार चौपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, सचिव सुरेश कुमार गोठी, कैशियर राजेश कुमार बांठिया, उमाशंकर टिबरेवाल, संपत बालर, रतन छाजेड़, वार्डन श्रीमती विजया कुमारी, असिस्टेंट रवीना तथा महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button