उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 10 लाख रुपये तक मिलेगा बैंक ऋण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 7 जुलाई 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियां उठा सकते हैं। सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान देना होगा।

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को पूंजीगत ऋण पर केवल 4 प्रतिशत ब्याज देना होगा, जबकि शेष ब्याज का भुगतान विभाग पांच वर्षों तक करेगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों के लिए पूंजीगत ऋण पर देय पूरा ब्याज विभाग द्वारा पांच वर्षों तक संबंधित बैंक को अदा किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार जिले को इस योजना के तहत 10 इकाइयों की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन परिसर, बस्ती से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9580503136 एवं 9044610496 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button