उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

प्रयागराज में फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने जारी की सार्वजनिक सूचना, पेशेवर हितों की रक्षा का लिया संकल्प

 

प्रयागराज। फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने एक सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह पंजीकृत फार्मासिस्टों का एक वैचारिक एवं आंदोलनकारी मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर के फार्मासिस्टों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और पेशेवर हितों की रक्षा करना है।

संगठन की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन किसी भी प्रकार का पंजीकृत ट्रस्ट, सोसायटी, कंपनी अथवा अन्य वैधानिक संस्था नहीं है। यह समान विचारधारा वाले पंजीकृत फार्मासिस्टों का स्वतंत्र मंच है, जो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से फार्मासिस्टों के मुद्दों को सरकार, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाता है।

संगठन के अनुसार इसके संरक्षक वासुदेव शुक्ला के मार्गदर्शन में देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा, फार्मेसी पेशे के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

संगठन ने बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य “संगठित फार्मासिस्ट – सुरक्षित फार्मेसी” के संकल्प को साकार करना है। इसके लिए फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा, पेशे की गरिमा बनाए रखने तथा फार्मेसी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फार्मासिस्ट सुरक्षा संगठन ने प्रयागराज सहित प्रदेश एवं देशभर के पंजीकृत फार्मासिस्टों से एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और फार्मेसी पेशे को सशक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button