उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 12 जुलाई को 44 लाख पौधरोपण की तैयारी तेज, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 7 जुलाई। आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित 44 लाख पौधरोपण (वृहद वृक्षारोपण) अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभागवार जिम्मेदारियों और पौधों के संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ाना होगी।

उन्होंने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागवार लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने, वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण करने तथा पौधों की गुणवत्ता और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त प्रजातियों का चयन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, ट्री गार्ड की उपलब्धता, नियमित मॉनिटरिंग और जियो-टैगिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने पौधरोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की कार्ययोजना पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, सभी उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button