उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कर्मा देवी समूह और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू* आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल कौशल प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और प्रमाणन

अभिषेक पाण्डेय बस्ती

दिनांक : 07 जुलाई 2026

*कर्मा देवी समूह और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू* आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल कौशल प्रशिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और प्रमाणन।

बस्ती। कर्मा देवी शैक्षणिक समूह द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के साथ आईबीएम स्किल्सबिल्ड कार्यक्रम के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ।

इस पहल के तहत विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्सबिल्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण, उद्योगोन्मुख कौशल, विशेषज्ञों की मास्टरक्लास, परियोजना आधारित शिक्षण, मेंटरशिप तथा पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

समझौता ज्ञापन पर समूह की मुख्य कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम तथा लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन की ओर से वरिष्ठ महाप्रबंधक वंदना चौधरी ने हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यह सहयोग विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की डिजिटल शिक्षा, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा उनकी प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करेंगे। यह सहयोग क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय डिजिटल शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button