LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

ग्रामीण चौकीदार संगठन का हरियाणा में पंचायत अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा सम्बन्धित एआईयूटीयूसी व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की ब्लाक अटेली की ओर से ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर आज खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली नांगल कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया व पंचायत अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा.

प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य महासचिव मास्टर सुबे‌‌ सिंह ने किया.

आज के प्रदर्शन में ब्लाक प्रधान मलखान सिंह, सचिव ओमप्रकाश, कैशियर दीपक पूर्व जिला प्रधान मनोज कुमार, सुनिल कुमार नरेश कुमार, रामेश्वर, अमर सिंह, हवा सिंह, नरेन्द्र, महावीर, दीपक, अर्जुन, रामकिशन, रामौतार, सतबीर, राजेन्द्र सहित अनेक ग्रामीण चौकीदार उपस्थित थे.

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button