LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

रात्ता गाँव के किसानो को नहीं मिला उचित मुआवजा सरकार के प्रति आक्रोश 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

 

गाँव रात्ता के किसानों ने सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुआवजे के नाम पर लीपा पोती की जा रही है। किसान सतीश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर दिसम्बर 2022 में 2.7 एकड का गेहूं का ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था जो कि अब पोर्टल पर 1.925 कर दिया। एक एकड मे 100 % खराबा जबकि. 925 में 49 % नुकसान दिखाया। किसान ने बताया कि उसका रकबा 16/8/2 6 कनाल 4 मरला भूमि जिसमें गेहूं की बिजाई की थी राजस्व विभाग ने सरसों दिखा दी जो कि सरासर गलत है। आगे उन्होंने बताया कि मेरा 2.7 एकड जमीन का पूरा चक्क एक साथ है जिसमें 100 % खराबा था और उसे 49 % दिखाना जो कि गलत है और उन्होंने इस विषय मे 5 जून को CM विंडो पर भी शिकायत की है। रमन कुमार ने बताया कि हम दो भाई है और दोनों भाइयों का अभी तक ना तो सरसों का और ना ही गेहू का मुआवजा दिया गया है। दयाराम ने बताया कि 4 एकड मे गेहूं लगया था जिसका मुझे उचित मुआवजा नहीं मिला। ओमबीर ने कहा कि मेरी गिरदावरी में एक एकड गेहूं लिख कर ले गए थे जबकि पूरी सरसों दिखा रखी है। हरिसिंह ने बताया कि 100 % नुकसान का 49 % मुआवजा देकर किसानों के साथ मजाक किया है। धनपत शर्मा, सतबीर और सुनील शर्मा ने बताया कि बीमित किसानों के खाते में अभी तक 2022 खरीफ का खराबा भी नहीं मिला जबकि रबी की हमने आस छोड़ दी है । उन्होने कहा कि हम एक दिन भी बीमा कराने में देर होती है तो हमरा बीमा नहीं किया जाता और आज तक हमे मुआवजा नहीं मिला उसका जवाब कोन देगा ।सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की हितेशी सरकार ने एक महीना बीतने को है और अब तक मई में बची गई सरसों के पैसे नहीं डालें है। जिस कारण उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है। इस अवसर पर हरिसिंह, रमन यादव धनपत,सतबीर,सतीश शर्मा,महेश सुनील शर्मा,विक्रम शर्मा, रूपेश आदि मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button