LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी में अग्रवाल मेटल वर्क्स द्वारा राजकीय जिला अस्पताल के लिए मेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की गई

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

भिवाड़ी की अग्रणी कंपनी अग्रवाल मेटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजकीय जिला अस्पताल भिवाड़ी में एक्स रे मशीन, इ एन टी माइक्रोस्कोप, सी बी सी ब्लड टेस्टिंग मशीन आदि मेडिकल उपकरणों एवं एसी की व्यवस्था करवाई गयी जिसका उदघाटन समारोह आज दिनाँक 7 जून 2023 को भिवाड़ी स्थित
राजकीय जिला अस्पताल परिसर में माननीय अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी डॉ. गुंजन सोनी द्वारा किया गया। इस राजकीय अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए अग्रवाल मेटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने उक्त मेडिकल संसाधनो पर करीब 18.5 लाख रुपये का खर्चा किया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यो की योजना एवं क्रियावयं में कंपनी के मुख्य प्रबंधक श्री मयूर गुप्ता, श्री दीपक संघी,
श्री प्रतीक जैन, अनिमेष जैन, श्री नितिन जैन, श्री मयूर जैन, श्री प्रशान्त शर्मा, श्री पंकज चौधरी, बी एम ए
अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह चौहान, सचिव श्री जसबीर सिंह, अस्पताल के प्रमुख डॉ. के के शर्मा एवं श्री चंद्रजीत
की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मयूर गुप्ता ने कहा कि हमारी कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी
के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण क्षेत्र में अपना योगदान देती आयी है एवं आगे भी इस प्रकार के
जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
मुख्य अतिथि डॉ. गुंजन सोनी ने कहा कि कम्पनी द्वारा किये गए उक्त कार्य अत्यंत सराहनीय है, इसी
प्रकार अगर भिवाड़ी कि अन्य कंपनी भी अपना दायित्व समझते हुए आगे आये और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण
क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपना योगदान दे तो भिवाड़ी में न केवल चिकित्सा सुविधाओ की
बढ़ोतरी होगी बल्कि पर्यावरण भी अच्छा होगा।
बी एम ए अध्यक्ष श्री सुरेंदर चौहान एवं मानद सचिव श्री जसबीर सिंह ने भी कंपनी द्वारा अस्पताल को
मेडिकल संसाधन मुहैया करने पर आभार व्यक्त किया एवं कहा की कंपनी इस प्रकार के सामजिक
दायित्वों को निभाने में सदैव आगे रहती है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दीपक संघी ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदय एवं
सभी गणमान्य आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button