राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया पर्यावरण दिवस

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 5 जून। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में आज पर्यावरण दिवस पर प्राचार्य ज्ञान चंद राणा की अध्यक्षता में पौधा रोपण किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए इसे हरी-भरी रखना जरूरी है। विकास और पर्यावरण में सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है। औद्योगिकरण के इस दौर में हमें पौधारोपण पर और भी अधिक जोर देना होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ ममता सिद्धार्थ, डॉ ममता शर्मा, डॉ मनमीत कौर, डा पारूल गुप्ता, गीता यादव एवं समस्त सदस्य मौजूद थे।

फोटो-पौधारोपण करता स्टाफ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीआई में किया पौधा रोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय राजकीय आईटीआई में स्टॉफ व छात्रों ने पौधारोपण किया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने सभी छात्रों को आह्वान करते हुए पर्यावरण को बचाने के उपायों को मानव जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी व पर्यावरण सही होने से किस प्रकार से मानव व अन्य जीव जन्तुओं के लिए अत्यंत आवश्यक है इस विषय पर छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से जीवन मे कम से कम दो पौधे लगाने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि बच्चा एक पेड़ अनेक के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ठाकुर पवन अध्यक्ष प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन जिला महेन्द्रगढ़ ने चार फलदार वृक्ष लगाए एवं नितिन कुमार ने दो फलदार वृक्ष लगाए। उन्होंने बताया कि कुल 51 फलदार वृक्ष लगाए गए जिसमें आम,अमरूद, चिकू, आडू, लीची, आवलां आदि प्रमुख रूप से लगाए गए।

इस मौके पर वर्ग अनुदेशक सुनील यादव, कैप्टन विरेन्द्र सेकवाल, जेएपीओ सुदर्शन कुमार, वर्ग अनुदेशक अमित कुमार, वर्ग अनुदेशक गुरूदयाल, वर्ग अनुदेशक जगदीश, वर्ग अनुदेशक राजेश, वर्ग अनुदेशक मनीषा यादव, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार पेन्टर अनुदेशक, अमित कुमार ईएस अनुदेषक सहित समस्त स्टॉफ व छात्र उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


