LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़राज्यहरियाणा

अहीर रेजिमेंट के लिए महापंचायत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 4 जून । अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आज महापंचायत बुलाई गई। गांव गोद बलाहा में महापंचायत के बाद एक बडी रैली भी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भाग लिया। महापंचायत के लिए 5 एकड़ में पंडाल लगाया गया था। अहीर समाज के लोगों ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की है। देश की आजाद में अहीरों ने योगदान दिया महापंचायत में उपस्थित अहीर समाज के वक्ताओं ने एक आवाज में भाजपा सरकार से अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में अहीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था एवं देश को आजाद करवाने में हजारों अहीर रणबाकुरों ने बलिदान दिया था। आजादी के बाद देश की रक्षा करने में भी अहीरों का योगदान बहुत ज्यादा रहा है।

 

1962 के युद्ध में मारे थे 1200 चीनी सैनिक

 

वक्ताओं ने कहा कि 1962 में चीन के साथ रेज़ांगला की जंग में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 अहीर सैनिकों ने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों के साथ डट कर आखिरी गोली तक युद्ध किया और 1200 चीनी सैनिकों को मार कर बलिदान दिया था। वे तमाम कोशिशों के बाद भी रेजांगला चौकी पर कब्जा नहीं कर पाए

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button