LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तावडू में सडक दुर्घटना में एक की मौत, 3 घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी

 

मेवात ब्यूरो चीफ राजेश शर्मा

 

तावडू( राजेश शर्मा )उपमंडल के गांव डिढारा के समीप वीरवारको एक ईको गाडी व थ्रीव्हीलर में टक्कर हो गई। इस सडक दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 सवारियों को चोटें आई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं था।

उत्तर प्रदेश जिला संबल के गांव बबराला निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह गुरूवार को बाबा मोहन राम के दर्शन कर ईको गाडी से वापिस आ रहे थे। जब वह गांव डिढारा के समीप पहुंचे तो थ्रीव्हीलर ने उनकी ईको में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस सडक दुर्घटना में ईको गाडी में सवार 30 वर्षीय महिला नीलम कुमारी की मौत हो गई। जबकि उनके छोटे भाई प्रभात व उनकी सास कृष्णा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। वहीं दुर्घटना स्थल पर बताया गया कि थ्रीव्हीलर में सवार एक सवारी की टांग टूट गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

—————————————————-

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button