LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

सिहमा का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद महंत बालक नाथ योगी के पास उप तहसील का दर्जा मिलने का आभार प्रकट किया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

नारनौल 2जून

सिहमा को उप तहसील का दर्जा दिए जाने पर सिहमा का एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर के सांसद व अस्थल बोहर के मठाधीश महंत बालक नाथ योगी से मिलकर उनके द्वारा किए गए प्रयासों का आभार जताया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने सांसद से मिलने के बाद बताया कि महंत बालक नाथ योगी ने उप तहसील बनाने के लिए सबसे पहले पहल की थी उन्होंने मुख्यमंत्री से सबसे पहले इस बारे में चर्चा कर भरोसा भी दिलाया था। जिसके फलस्वरूप सिहमा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांव की उप तहसील की मांग को मंजूर किया था। उन्होंने कहा कि बाबा खेता नाथ की जन्म स्थली को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उप तहसील की मंजूरी देने पर सिहमा खंड क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों को अब नारनौल नहीं जाना पड़ेगा। बता दें कि आपको नारनौल विधानसभा का सबसे बड़ा गांव सिहमा है। इस अवसर पर प्रमोद यादव,बीकेएन स्कूल के चेयरमैन विजय सिंह यादव, पूर्व सरपंच सुबे सिंह, अशोक शर्मा, ईश्वर सिंह पंच, एडवोकेट प्रवीण उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन सिहमा 1- सिहमा को मुख्यमंत्री द्वारा उप तहसील का दर्जा देने पर सांसद बालक नाथ योगी का आभार प्रकट करते हुए सिहमा प्रतिनिधिमंडल।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button