
संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा निर्जला एकादशी पर सत्संग कर अनाज फल का दान किया गया|इस दिन दान जप करने से जीवन में सौभाग्य और प्रभु कृपा मिलती है- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा निर्जला एकादशी पर सत्संग कर दान किया गया! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने जरूरतमंद लोगों में फल और अनाज का दान किया! राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने सत्संग के दौरान सभी को कहा आज के दिन प्रभु भक्ति और दान करने से जीवन में कष्ट दूर होते हैं सुख समृद्धि के साथ प्रभु की विशेष दया मिलती है! उन्होंने सबसे आज के दिन विधिवत व्रत करके विष्णु भगवान का पूजन करने का आह्वान किया! गुरुदेव ने कहा कोई भी त्यौहार और व्रत जब तक पूर्ण नहीं होता जब तक हम कुछ दान ना करें कुछ ऐसे सेवा कार्य ना करें जिससे किसी का भला हो! उन्होंने कहा हमें विशेष दिन में दान और सेवा कार्य अवश्य करने चाहिए! उन्होंने कहा धर्म को धारण करने वाले लोग महान होते हैं हमें प्रभु पथ पर चलना चाहिए तो जीवन में सब कुछ प्राप्त होगा और प्रभु की विशेष कृपा भी मिलेगी!इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


