
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
टपूकड़ा- टपूकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत विकास परिषद शाखा टपूकड़ा के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर में तिजारा विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं फीता काटकर व सरस्वती मा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर की टीम में भाग लिया, जिसमे टीम ने 78 यूनिट रक्त प्राप्त किया। विधायक संदीप यादव ने पत्रकारों को बताया की समाज में जागरूकता से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना अति आवश्यक है। दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश गर्ग, वाईस चेयरमैन बलवंत सिंह, कृषि मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल, सरपंच विक्रम यादव, पूर्व सरपंच धनीराम यादव, डॉ विजयपाल यादव, डॉ विनोद विजय, भारत विकास परिषद शाखा टपूकड़ा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव डॉ मूकेश नारनोलिया, कोषाध्यक्ष सिताराम गुप्ता, जिला संयोजक व संरक्षक डॉ जयप्रकाश यादव, प्रांतीय प्रभारी पवन गुप्ता, शहजोर अली, कृष्ण थानेदार सहित रक्तदाता व चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


