महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

प्रदेश में जजपा की सरकार बनाने के लिए ऊर्जावान जुनूनी कार्यकर्ताओं को जोड़े: रविंद्र सांगवान

*जजपा के जिला कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं की मीटिंग को युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

नारनौल। सिंघाना रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को युवा कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान मुख्य अतिथि थे। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने की। कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा दोनों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान को पार्टी ने लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर उनको सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि आने वाला साल चुनावी साल है तथा लोकसभा चुनाव आने वाले हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button