
संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट
महंगाई राहत कैंप का जायजा लेने भिवाड़ी के टपूकड़ा में सीएम अशोक गहलोत पहुंचे, जहा कैंप के दौरान गहलोत लोगो से रूबरू हुए और इनके द्वारा चलाए जा रहे महंगाई कैंप के बारे में जाना। आमजन से मुलाकात कर सीएम अशोक गहलोत सभास्थल पहुंचे, जहा पर तिजारा विधायक संदीप यादव ने सीएम का स्वागत किया, मंच पर गहलोत के साथ कांग्रेस के दिग्गत नेता भवर जितेंद्र सिंह, उद्योगमंत्री शकुंतला रावत, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, पूर्व मंत्री धुरू मिया सहित काफी नेता मौजूद रहे। तिजारा विधायक संदीप यादव ने अपने संबोधन में सीएम गहलोत का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि, भिवाड़ी के लोगो को जिला बनने की काफी उम्मीद थी लेकिन जिला नही बनने से लोगो को मायूसी मिली है, विधायक ने नगर परिषद इलाके से टोल हटाने की भी मांग की। सीएम के भाषण से पहले सभास्थल में आए लोगो को कुछ घोषणाओं की उम्मीद थी लेकिन अपने 30 मिनट के भाषण में गहलोत ने भिवाड़ी को कोई सौगात नही मिली। सीएम ने भले ही तिजारा और भिवाड़ी को अपने दिल में बताया लेकिन कुछ खास नहीं मिलने से लोगो को निराशा ही हाथ लगी। अपने भाषण में गहलोत ने अपने द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया।
Subscribe to my channel


