हज कमेटी ऑफ इंडिया सुविधा देने के नाम पर हाजियों से अधिक पैसा वसूलना बंद करे

हाजी इमरान खान की रिपोर्ट
इंदौर हज 2023 जिसकी फ्लाइट 21 मई से इंदौर से शुरू होगी हज कमेटी ने इंदौर और उसके आसपास जिलों के हाजियों के ऊपर एक दम प्रहार करते हुए मुंबई के मुकाबले इंदौर से 54 हजार से भी ज्यादा एक हाजी से रुपए वसूल किए जा रहे हे जो कि अनुचित है अगर एक परिवार से 2 लोग हज यात्रा पर जा रहे हे तो 110000 का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा हे हज कमेटी ऑफ इंडिया फॉर्म भरने के साथ हज यात्रियों को इंदौर और मुंबई का किराया पहले बता दिया जाता तो इंदौर और आसपास के जिलों के हज यात्री इंदौर embarkation पॉइंट की बजाय मुंबई एयरपोर्ट से हज फ्लाइट से हज पर जाते लेकिन हज कमेटी ने सभी इंदौर और आसपास के हाजियों को धोखे में रखा सरकार सुविधा देने के नाम पर हाजियों को माली तरीके से नुकसान पहुंचा रही हे जो की एक प्रकार की खुली लूट है ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व इंदौर शहर अध्यक्ष असलम खान ने हज कमेटी ऑफ इंडिया से मांग की है कि इंदौर और आसपास के जिलों के जो हाजी इंदौर एंबारकेशन पॉइंट से नहीं जाना चाहते हैं उन्हें तत्काल मुंबई से हज पर जाने की सुविधा प्रदान की जाए आमतौर पर इंदौर से मुंबई जाने का हवाई जहाज का किराया मात्र 5 से ₹7000 बनता है लेकिन हज कमेटी इतना किराया क्यों वसूल कर रहा है यह समझ से परे है जो यह सुविधा के नाम पर इंदौर के हाजियों से ₹54000 अतिरिक्त लिए जा रहे हैं उसे राशि को 10 से 12 हजार रुपए किया जाए और यह जो सुविधा के नाम पर 54000 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं उसको तत्काल वापस लिया जाए।
Subscribe to my channel


