मल्हारगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा जिसमें टी आई भाटी को सामने से अनियंत्रित व लापरवाही पूर्वक आई कार ने मारी टक्कर

रिपोर्टर दशरथ माली चचौर
एमपी बिग ब्रेकिंग,,,,,,,,,
मल्हारगढ़। जिला मंदसौर। मध्य प्रदेश। मंदसौर जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहां पुलिस अधिकारी को कार ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई हादसा रविवार शाम का मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के पगरिया पेट्रोल पंप के सामने मौजूद मोड़ का बताया जा रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ है ।रामचंद्र भाटी को एक शादी समारोह की कार्यक्रम में शामिल होना था ।इसी कारण वह अपने बाइक से गांव बोरखेड़ी आ रहे थे। लेकिन मल्हारगढ़ पहुंचते ही उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल से जैसे टर्न लिया तो उसी समय रोड के दूसरे और सामने से आ रही लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी इसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टीआई भाटी की पत्नी घायल हुई है। रामचंद्र जी भाटी रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ थे। यह भाटी मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बोरखेड़ी के रहने वाले हैं जो किसी शादी समारोह में भाग लेने आए थे वह अपनी मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ जा रहे थे तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।।

Subscribe to my channel


