ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
विधायक ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा विधायक संदीप यादव ने तिजारा में नई सब्जी मंडी के पास से बस स्टैंड तिराये की और सौंदर्यकरण का कार्य कराने के लिए नगर पालिका तिजारा चेयरमैन झब्बूराम सैनी व अधिशाषी अधिकारी मुकेश शर्मा के साथ कार्य कराए जाने वाले स्थान का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा तिजारा सब्जी मंडी के पास सौंदर्यीकरण एवं सीसी निर्माण कार्य कराया जाएगा, इसके साथ ही मंडी के पास से बस स्टैंड तिराहे की ओर सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं पौधे लगाने का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है जिसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कर दिया जावेगा। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार, कृषि मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


