ऐसी महान शख्सियत गौभक्त के लिए गाना बहुत गर्व की बात – सोनू निगम
बाॅलीवुड सिंगर सोनू निगम ने गौसेवी संत पदमाराम कुलरिया के लिए गाया गाना

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
मुम्बई 3 मई 23/ कल मुम्बई में देश के जानें-मानें गौभक्त दानवीर संतश्री पदमाराम कुलरिया के लिए बाॅलीवुड के सबसे मशहूर प्लेबेक सिंगर पद्मश्री से सम्मानित सोनू निगम ने गाया गाना । क्रिएटिव हैड राज जांगिड ने बताया की ब्रह्मलिन भामाशाह गौसेवी संतश्री पदमाराम जी की जीवनी पर पदमग्रुप ऑफ कम्पनिज के तहत बन रही बायोपिक फिल्म के लिए बाॅलीवुड के सिंगर सोनू निगम की मखमली ऑवाज में कल मुम्बई के स्टूडियो में गाना रिकोर्ड किया गया । जांगिड ने बताया की गीत रिकोर्डिग के बाद सोनू निगम ने कहाॅ की ऐसे महान इंसान जिन्हे संत की उपाधि देश के बडें से बडें संतो ने दी और वो भी गौमाता की सेवा के लिए यह अपने आप में बहुत बडी उपलब्धि है , जिन्होंने अपना सारा जीवन गौमाता व जनसेवा में लगा चूकें ऐसे महान इंसान संत पदमाराम जी के लिए गाना गाया बहुत गौरव की बात है । सोनू निगम ने कहा की पता चला की संत जी के पुत्र कानाराम जी , शंकरलाल जी व धर्मचंद जी मुम्बई में रहते हुए भी अपने गांव की जडों से जुड़े हुए है और पदमाराज जी के बोये सेवा के बीज की परम्परा को आज भी तन मन और धन से सींच रहे है और अपने पिता की याद में देश का बहुत बड़ा संदेशप्रद संस्कारो से सुसज्जित संग्रहालय का निर्माण भी अपने ही गांव में कर रहे है यह संदेश भी अपने बड़े बुजुर्गो से मिली प्रेरणा व संस्कारो को दर्शाता है । जांगिड ने बताया की मुम्बई में हुए गीत रिकोर्डिग के अवसर पर पुखराज कुलरिया व पंकज कुलरिया तथा राज जांगिड ने सोनू निगम को फूलों का गुलदस्ता व शाॅल ओड़ाकर एवं संतश्री की जीवनी पर लिखी एक बुक भेंट की । इस मौके पर बायोपिक फिल्म के गीतकार लेखक व निर्देशक रमेश मोदी व बीकानेर निवासी युवा संगीतकार आसिफ चांदवानी , आशीष डाॅनल्ड आदि मौजूद थे ।

Subscribe to my channel


