एस एफ डी के प्रांत सहसंयोजक की ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकड़ाई

बस्ती टाइम 24 न्यूज़ नर्मदापुरम जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्टर हीरालाल गढ़वाल की खास रिपोर्ट
*पुलिस ने ड्राइवर पर प्रकरण दर्ज किया*
नर्मदापुरम/बनखेडी पुलिस ने माल्हनवाडा की दूधी नदी से विद्यार्थी परिषद के S F Dके प्रांत सहसंयोजक और बनखेडी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष की अवैध रेत उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली रेत चोरी करते पकड ली । पुलिस ने सुबह 10 बजे दूधी नदी से ट्रेक्टर आयसर MP05 AJ6123 मे लगी ट्राली को रेत से भरते हुए पकड लिया । लेकिन पद का प्रभाव कि कार्यवाही कायमी शाम को 5 बजे तक हो पाई । और पुलिस ने प्रकरण कर ड्राइवर पर बना दिया । ट्रेक्टर ड्राइवर नरेश पटेल ने बताया कि वो माल्हनवाड़ा ग्राम के छोटेसाहब पटेल के कहने पर दूधी नदी में रेत भरने गया था | उसने यह भी बताया कि उसके पास ट्रेक्टर चलाने का कोई लायसेंस भी नहीं है | ट्रेक्टर नंबर रिकार्ड में ट्रेक्टर का मालिक छोटेसाहब आत्मज चतुर्भुज पटेल के नाम से दर्ज है | लेकिन फिर भी बनखेड़ी पुलिस ने ट्रेक्टर ड्राइवर पर केस बनाकर सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 379 आईपीसी 3 के तहत निवासी माल्हनवाड़ा आरोपी नरेश पिता चरण सिंह रजक पर मामला दर्ज कर लिया है |
छोटेसाहब पटेल संघ के अनुसांघिक संगठन के कई संगठनों मे दायित्ववान कार्यकर्ता है ।ज्ञात होवे कि माल्हनवाड़ा ग्राम में लम्बे समय से अवैध रेत का उत्खनन का काम चला रहा है
*इनका कहना है*
ट्रेक्टर चालक पर अवैध रुप से रेत चोरी का प्रकरण बनाया गया है | विवेचना के दौरान मालिक का नाम आने पर प्रकरण दर्ज किया जायेगा |
*टीआई बनखेड़ी*
*रूपलाल उइके*
जबकि ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर होने के बाद भी मालिक के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है पुलिस प्रशासन के सामने रजिस्ट्रेशन नंबर पर छोटेसाहब आत्मज चतुर्भुज पटेल के नाम से दर्ज है इसके बाद भी पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर मालिक का पता नहीं चल रहा है या तो फिर इसमें पुलिस प्रशासन की मिलीभगत भी देखने को सामने आ रही है अब देखना है कि अवैध रेत खनन बालों पर कारवाही कब तक होती है




Subscribe to my channel


