LIVE TVदेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर विधायक व कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

 

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

तिजारा विधानसभा क्षेत्र के नगरपालिका टपूकड़ा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तिजारा विधायक संदीप यादव, अलवर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी व भिवाड़ी एसपी अनिल बेनीवाल ने टपूकड़ा खेल ग्राउंड में आयोजित की जाने वाली जनसभा स्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं विधायक ने विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका टपूकड़ा ईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही विधायक संदीप यादव ने जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की सभा को लेकर रणनीति तय की। इस दौरान बीड़ा सीईओ रोहिताश तोमर, सुजीत शंकर आईपीएस, तिजारा उपखण्ड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार रेखा यादव, नगर परिषद भिवाड़ी आयुक्त रामकिशोर मेहता, नगर पालिका टपूकड़ा चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश गर्ग, नगर पालिका एईओ मुकेश शर्मा, टपूकड़ा थानाधिकारी राजकुमार मीणा, डीटीओ आदर्श राघव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन भूरीसिंह जाट, पीएचईडी एक्सईएन विकास मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button