
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
जिला प्रशासन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव तथा सहयोग बहुमूल्य : उपायुक्त
संगठन ने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान की सराहना की
नारनौल 22 फरवरी। उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने आज लघु सचिवालय में वरिष्ठ नागरिक संगठन के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन ने नारनौल शहर की समस्याओं के निवारण के संबंध में अपने सुझाव रखे। उपायुक्त ने बिंदुवार सभी सुझाव पर गौर किया तथा आगामी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव तथा सहयोग बहुमूल्य हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाए। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण जैसे कार्यों में वरिष्ठ नागरिकों सहित तमाम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। ऐसे में अगर आमजन जिला प्रशासन का सहयोग करते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है।
कुछ जगह पानी व्यर्थ बहने की शिकायत पर डीसी ने कहा कि इस संबंध में तुरंत एक्शन लिया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
बीपीएल कार्ड के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से बीपीएल कार्ड जारी किए हैं। यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। अधिकारियों के अलावा सामाजिक कमेटी ने भी इसका अच्छी तरह से सर्वे किया था। अगर फिर भी किसी नागरिक को बीपीएल कार्ड से संबंधित कोई शिकायत है तो वह शिकायत दे सकता है। उसकी दोबारा से वेरिफिकेशन करवा दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों ने बीपीएल कार्ड धारकों के घरों पर नेम प्लेट लगवाए जाने का सुझाव दिया ताकि सही पात्र का पता लग सके।
संगठन ने उपायुक्त द्वारा चलाए जा रहे मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना की। संगठन ने कहा कि ऐसे कार्यों से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है।
बाक्स
इन समस्याओं को रखा डीसी के सामने
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन ने कहा कि यह संगठन पिछले 20 वर्ष से जन भलाई के कार्य कर रहा है। शहर की जो भी समस्याएं हैं उन्हें समय-समय पर उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे तो सरकार अच्छी तरह से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित कर रही है, फिर भी कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जो समय-समय पर उभरती रहती हैं। ऐसे में संगठन द्वारा बिंदुवार रखी गई मांगों पर तुरंत विचार किया जाए।

1. शहर के राव बंशी सिहं पार्क में सफाई का प्रबन्धन और बेहतर तरीके से करवाया जाए तथा पौधों के रखरखाव के लिए एक केयर टेकर की व्यवस्था की जाए।
2. शहर के सुभाष पार्क के पश्चिम दिशा की दीवार टूटने के कारण आवारा पशुओं का आवागमन बना हुआ है। सुभाष पार्क में भी एक चौकीदार या केयर टेकर की व्यवस्था की जाए।
3. बजारों में आने जाने वालों के लिए वाहन पार्किंग व शौचालय की व्यवस्था की जाए।
4. मुख्य बाजार की सड़क आजाद चौक से लेकर महावीर चौक तक कुछ स्थानों पर टूटी हुई है, उसे ठीक किया जाए साथ ही दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उसे हटाया जाए।
5. पुल बाजार से उपर के कुछ जगह पानी की सही सप्लाई करवाने तथा सीवर को ठीक करवाया जाए।
7. शहर में बन्दरों और आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।
8. नारनौल शहर के सैक्टर-1 की मुख्य सड़क बालाजी मार्ग की बिजली पावर हाउस के सामने बनी सड़क को दोबारा से ठीक करवाया जाए।
#Basti Times 24 News
Subscribe to my channel


