LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़
रोहतक में 8 गोलियां मार दुकानदार की हत्या
*मौके पर ही तोड़ा दम, ठेके पर शराब लेने गया था, पुलिस ने की नाकाबंदी*

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
रोहतक के गांव भाली में बुधवार रात को अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान गांव भाली निवासी करीब 52 वर्षीय बलराज उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। जिसने गांव में ही परचून की दुकान की हुई है। साथ ही खेतीबाड़ी भी करता है। बुधवार रात को वह गांव के पास में शराब ठेके पर शराब लेने के लिए गया हुआ था। शराब ठेके से बलराज ने शराब खरीदी और वापस चल पड़ा।
Subscribe to my channel


