
महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल! जैन संत आचार्य विधा सागर महाराज व मुनि सुधा सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से व ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी के सानिध्य में स्थानीय शहर के प्रेस गली नारनौल में जैन समाज का 10 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन पंडित सनंत कुमार जैन पर पंडित विनोद कुमार जैन रजवास के सानिध्य में धर्ममय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान कार्यक्रम के प्रधान परविंद्र जैन ने बताया कि प्रातः 7:00 अभिषेक शांतिधारा जाप अनुष्ठान विधान सायं 6:00 बजे आरती सायं 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रवचन आयोजित की जाते हैं! मिडिया प्रभारी सुरेंद्र जैन ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति के लिए भारतीय तपोबन आर्ट गुर्प सौरभ जैन दिल्ली से पधारे टीवी सिरियल कलाकारों द्वारा एक अद्भुत प्रस्तुति महा सति चेलना राजा श्रेणिक कि नाटिका का मंचन देर रात्रि में किया गया! वहीं जैन समाज द्वारा सामाजिक कार्य में अग्रिम भुमिका निभाने वाले को सम्मानित किया गया!इस मौके पर विजय जैन,कमलेश जैन,प्रमोद जैन, सुशील जैन,अतुल जैन,पप्पू जैन,पूर्व मनोज जैन,पूर्वप्रधान भगवान दास जैन,सुंदर लाल जैन, रामकिशन जैन, गोपाल जैन मनीष जैन,संजीव जैन, विजय जिन्दल,गोपाल मित्तल आदि मौजूद थे!
1फोटो कैप्शन:- सामाजिक कार्य में अग्रिम भुमिका निभाने वाले को सम्मानित करते हुए!
भारतीय तपोबन आर्ट गुर्प दिल्ली के कलाकार!
Subscribe to my channel


