
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान के तहत कर्मचारी कालोनी नारनौल में सामाजिक कुरीति उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया और नव विवाहित दंपत्ति को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प दिलाया गया । ममाज टीम की सक्रिय सदस्या डॉ कृष्णा आर्या की देखरेख एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस संकल्प संगोष्ठी में स्त्री शक्ति टीम ने प्रवक्ता श्री राजकुमार एवं सत्यवती यादव को उनके पुत्र विनय की शादी दहेजरहित करने के लिए सम्मानित किया गया और समस्त परिवार को पौधा भेंट किया गया। बसंती देवी के आवास पर आयोजित इस सम्मान संगोष्ठी में डॉ कृष्णा आर्या ने उपस्थित महिलाओं एवं परिवार के सदस्यों को बताया की जिला उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर एवं डॉ ज्योति आभीर के निर्देशन एवं प्रेरणा से जिला महेंद्रगढ़ में अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिनमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपन, बालिका सुरक्षा, शिक्षा एवं स्त्री सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं सामाजिक कुरीति उन्मूलन अभियान जिले में परिवर्तन लाने के लिए अग्रणी हैं। प्रकोष्ठ की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती कृष्णा आर्या ने बताया की स्त्री सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीति उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रकोष्ठ युवा शक्ति को प्रेरित कर अपने मिशन के साथ जोड़कर दहेज रहित शादी करने वाले युवा दंपत्तियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित कर रहा है और इसी कड़ी में आज शिक्षक दंपति राजकुमार एवं सत्यवती के पुत्र विनय एवं पुत्रवधू स्नेहलता को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया और शुभ संकल्प दिलाया गया। श्रीमती आर्या ने कहा की उपायुक्त महोदय की अच्छी सोच व विचारों के प्रभावस्वरूप जिले के हर गाँव से अनेकों युवा सामाजिक कार्यों के साथ जुड़ गए हैं और मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल मिशन का हिस्सा बनकर अपने ग्राम की समस्याओं के निवारण, स्वच्छता व साफ सफाई पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इस अवसर पर बसंती देवी, गीता यादव, सिताबकौर, सुमन, सीमा, सरोजबाला, राजबाला, सुरेशदेवी, बाला यादव, परमानंद दीवान, राजकुमार यादव एवं सत्यवती के साथ परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


