
संवाददाता बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़
{अतुल यदुवंशी}
समस्तीपुर/बिहार:
जिला के चर्चित काँलेज समस्तीपुर काँलेज समस्तीपुर के दर्शनशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक एवं एन.सी.सी. पदाधिकारी डॉ० राहुल मनहर को उत्तर प्रदेश मैथिल समाज के द्वारा विद्यापति महोत्सव वाराणसी में “यूथ आइकॉन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के माननीय स्टांप,निबन्ध और न्याय शुल्क राज्यमंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल जी के हाथों प्रदान किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. में डॉ० राहुल मनहर का योगदान काफ़ी सराहनीय रहा हैं।पाँच वर्षों तक इन्होंने आर.के. कॉलेज मधुबनी में सेवा दी थी।इस उपलब्धि के लिए समस्तीपुर काँलेज के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार 12 बिहार के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय थोराट एवं काँलेज के समस्त शिक्षकगण शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
(जिला ब्यूरो चीफ समस्तीपुर)
Subscribe to my channel


