एसडीएम ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़
7 दिसंबर। एसडीएम तथा मंडल स्तरीय सतर्कता कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कई विभागो के कर्मचारी गैरहाजिर मिले जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है एसडीएम ने आज सुबह विभिन्न भागों के कार्यालय में पहुंचे इस दौरान खनन विभाग में 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की डिवीजन 3 में 8तथा डिविजन दो मैं 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा बिजली निगम के कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान भी 8 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर नहीं मिले।
एसडीएम ने कहा कि वे लगातार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं । इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। कर्मचारियों को अपने क
कर्तव्य का पालन करना चाहिए और सही समय पर कार्यालय में पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें जनता की सेवा की जिम्मेदारी दी है। उसमें पूरी निष्ठा के साथ सभी को कार्य करना चाहिए। किसी भी कार्यालय में अगर समय पर कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Subscribe to my channel


