भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही जन आक्रोश यात्रा की आज तिजारा विधानसभा में तीसरे दिन की शुरुआत ग्राम सारे कला से हुई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार अलवर राजस्थान
यात्रा के विधानसभा संयोजक हर्ष यादव ने बताया कि आज की यात्रा सारे खुर्द, लाडपुरी, गड़वा, इन्दौर, गंधोला, पथरेडी, चौपांकी, जोड़िया मेव, झिवाना, खातीवास, छापर, लादियाकी, दंगनहेड़ी, बुरहेड़ा, कर्मपुर, बनबीरपुर, तातारपुर, हुसिंगपुर, कालाका से निकली। जगह जगह लोगो ने यात्रा का स्वागत किया व अपनी समस्या से अवगत कराया।
विधानसभा संयोजक हर्ष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह कांग्रेस सरकार भस्मासुर सरकार है अब इसका अंत निश्चित है इसको सदैव के लिए भारत से भगाना है और इसमें आप सभी मतदाता अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आज टपूकड़ा में युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवनेश गर्ग की अध्यक्षता में टपूकड़ा में जन आक्रोश रथ यात्रा के साथ रैली भी निकाली।
टपूकड़ा में युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूनेश गर्ग अध्यक्षता में टपूकड़ा में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का स्वागत किया।
रैली को अलवर सांसद महंत बाबा बालक नाथ व आज के तिजारा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, व तिजारा विधानसभा संयोजक हर्ष यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव ने संबोधित किया। विधानसभा यात्रा प्रभारी प्रहलाद सिंघल जी साथ में रहे यात्रा में विधानसभा रथ यात्रा संयोजक हर्ष यादव अलवर सांसद महंत बाबा बालक नाथ व आज के तिजारा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा व तिजारा विधानसभा संयोजक हर्ष यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव ने बीजेपी कार्यकर्ता के साथ टपूकड़ा रिंग रोड़ व बाई पास से निकले। विधानसभा यात्रा प्रभारी प्रहलाद सिंघल जी साथ में रहे यात्रा में विधानसभा रथ यात्रा संयोजक हर्ष यादव सह संयोजक विक्रम यादव,पूर्व विधायक मा. मामन सिंह यादव,पूर्व नगरपरिषद चेयरमैन संदीप दायमा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय बिधूरी, भाजपा नेता राकेश यादव,जिला सयोंजक उधोग प्रकोष्ठ राजपाल यादव, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार यादव,ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मनोज नंबरदार मण्ड़ल अध्यक्ष टपूकड़ा, ओमबीर चौहान,मण्ड़ल अध्यक्ष युवा मोर्चा टपूकड़ा भुवनेश गर्ग,भाजपा नेता दिनेश यादव,हेमंत यादव ,राजबीर सिलारपुर,अमित धमीर, आदि साथ रहे।
मुख्य वक्ता हर्ष यादव, मामन यादव, राजपाल यादव, राकेश यादव ,विक्रम यादव रहे। सभी वक्ताओं ने चौपालों पर लोगो की समस्या सुनी व बीजेपी की सरकार आने पर उनके समाधान की बात रखी।